गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा राजनांदगांव, श्री सेवा समिति की स्थल झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समूचा शहर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे सहदेव नगर स्थित श्री सेवा समिति द्वारा संचालित श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति द्वारा तैयार की गई आकर्षक स्थल झांकी इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि श्री सेवा समिति द्वारा विगत 44 वर्षों से लगातार भगवान श्री गणेश की स्थापना एवं उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों पुरानी इस धार्मिक परंपरा को समिति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ आगे बढ़ा रही है।

रोजाना होगी सुबह-शाम महाआरती
गणेशोत्सव के दौरान रोजाना सुबह 8:30 बजे और शाम 8:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ उठा रहे हैं। झांकी की सुंदर सजावट और धार्मिक वातावरण लोगों का मन मोह रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर बप्पा के दर्शन करने व झांकी का अवलोकन करने की अपील की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :