नगर निगम में मनाया गया अभियंता दिवस, भारतरत्न विश्वेश्वरैया को किया याद

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अभियंता दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम के कार्यपालन अभियंता कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं इंजीनियरों ने महान दूरदर्शी और भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और एक-दूसरे को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आधुनिक भारत के निर्माण में रहा अभूतपूर्व योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त जी.आर. मरकाम ने एम. विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर विश्वेश्वरैया ने आधुनिक भारत में बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में मील का पत्थर साबित होने वाली भूमिका निभाई। मैसूर सरकार के साथ मिलकर उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों व कारखानों की नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1955 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ से नवाजा था।

आयुक्त ने निगम के इंजीनियरों से उनके पदचिन्हों पर चलने और निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपील की। कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे और यू.के. रामटेके ने भी विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
आयोजन के दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम, प्रभारी सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उपअभियंता पिंकी खाती, अनूप पांडे, तिलकराज ध्रुव सहित तकनीकी शाखा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!