राजनांदगांव। शासकीय प्राथमिक शाला महरूमखुर्द की शिक्षिका श्रीमती स्वीटी वर्मा सहायक शिक्षक को आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री गौरव अलंकार शिक्षक सम्मान समारोह 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु शिक्षादूत सम्मान से अलंकृत किया गया।
विदित हो कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जो भी शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके व्यक्तित्व विकास एवं ज्ञान-विज्ञान सहित शासन द्वारा निर्देशित नवाचार के माध्यम से शिक्षा देकर बच्चों के उन्नति व विकास हेतु, उनको शिक्षित करते है, ऐसे शिक्षकों का चयन करके शासन द्वरा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दुत पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तिगत विकास हेतु उनको नवाचार के माध्यम से शिक्षित करने वाली शिक्षिका स्वीटी वर्मा को आज यह पुरस्कार सांसद संतोष पांडे एवं महापौर मधुसुदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्दर यादव जी के करकमलों से प्रदान किया गया, यह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।
श्रीमती वर्मा की इस उपल्बधि पर शाला परिवार महरूमखुर्द के समस्त शिक्षकों प्रधानपाठक श्रीमती गंगा पटेल, प्राथमिक प्रधानपाठक खिलेश्वर लहरे, योगेंद्र कुर्रे, आकाश लाल, श्रीमती ललिता रावते, विनोद वर्मा, संकुल समन्वयक हरडुवा जितेंद्र बैस द्वारा भी बधाई दिया गया और सभी ने इनके उज्जवल भविष्य कामना की है। उक्त जानकारी शाला के शिक्षक नवीन वर्मा सहायक शिक्षक द्वारा दिया गया।


