मोहारा बायपास पर शराब बेचते कोचिया रंगे हाथों गिरफ्तार, 25 पौवा देसी शराब जब्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोहारा बायपास रोड के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे एक कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 25 पौवा देसी प्लेन शराब और बिक्री के रुपए जब्त किए गए हैं।

बायपास रोड पर दे रहा था दबिश, पुलिस ने घेरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन तथा बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड के पास एक युवक अवैध रूप से देसी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी को शराब बेचते हुए पकड़ लिया।

संजयनगर का रहने वाला है आरोपी पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विनीत यादव (23 वर्ष) पिता स्व. अशोक यादव, निवासी संजयनगर वार्ड नंबर 36 (थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव) बताया। पुलिस ने संदेही के कब्जे से 25 पौवा देसी प्लेन शराब (कुल 4.500 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2,000 रुपये) और बिक्री की रकम 160 रुपये विधिवत जब्त की।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी विनीत यादव के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब कोचियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चंद्रा, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक रूपेंद्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं ललित रावटे की सराहनीय भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :