अशांति फैलाने वाले बदमाश पर BNSS की धाराओं में कार्रवाई, भेजा गया जेल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आगामी त्यौहारों (रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेशोत्सव) को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को चिखली पुलिस ने क्षेत्र में विवाद कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे एक बदमाश के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

अप्रिय घटना की आशंका पर कसा शिकंजा
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस चौकी अमले ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शांतिनगर (रवि किराना स्टोर्स के पास, वार्ड नं. 06) निवासी दीपक भारती उर्फ विशाल भारती (32 वर्ष) वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

BNSS की धाराओं में मामला दर्ज
मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए चिखली पुलिस ने आरोपी दीपक भारती के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे राजनांदगांव न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल
असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक जयहिंद चौबे, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपुर आयाम सहित पूरे चिखली चौकी स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :