अपने ही साथी को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि दिनांक 21.05.2025 के 2.45 बजे के लगभग पुलिस लाइन स्थित आईटीबीपी कैंप में बचाओ-बचाओ की अवाज सुनकर गया तो देखा कि प्रधाान आरक्षक किशन कुमार साहू खून से लतपथ जीडी रूम के बाहर खड़ा था, जिसे पूछताछ करने पर बताया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से इसके गर्दन, हाथ, सिर पर वार कर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 215/25 धारा 109, 331 बीएनएस का अपराध अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू एवं सायबर प्रभारी विनय परमार के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी के जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम तैयार किया गया। गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल एवं आसपास तथा शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों में लगे 100 से भी अधिक सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाले जाने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि आहत् किशन कुमार साहू का साथी ही उसे जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर फरार हो गया है। आरोपी की पतासाजी हेतु थाना बसंतपुर पुलिस एवं सायबर टीम को आरोपी प्रतीक जगदल्ले के सकुनत ग्राम मामुर, जिला सतारा (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। उपरोक्त गठित टीम द्वारा आरोपी प्रतीक जगदल्ले को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो बताया कि किशन कुमार साहू जो की खाना खाने व मेस केंटिग का पैसा देने के नाम पर हमेशा किसी भी जगह टोका-टोकी करते रहता था, इसी बात को लेकर रंजिशवश शराब पीने के बाद मारने की नीयत से नारियल काटने के धारदार हथियार से आहत किशन साहू पर वार कर घटना कारित करना व उसके बाद मां गंभीर रूप से बीमार है, बोलकर छुट्टी लेकर अपने घर सातारा महाराष्ट्र चले जाना बताया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नरियल काटने का धारदार हथियार, खून से सने कपड़े जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, विनय परमार, उनि देवादास भारती, कैलाश मरई, सउनि गोवर्धन देशमुख, सउनि जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक बसंत राव, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, प्रख्यात जैन, मोसीन खान, आशीष मानिकपुरी एवं सायबर टीम की विशेष भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!