शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा में हर्षोल्लास एवं नवाचार के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अपने दोस्तों को शेयर करें :

कोलिहा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहा, ब्लॉक सिमगा, जिला बलोदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विद्यालय में बैच निर्माण की नवाचारी गतिविधि आयोजित की गई। यह बैच निर्माण कार्य श्रीमती चित्रा साहू के मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा बनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी विद्यार्थियों ने अपने चेस्ट पर बैच लगाकर विद्यालय में उपस्थित होकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए एक और आकर्षक एवं अभिनव गतिविधि की गई। कक्षा-वार विद्यार्थियों को हरा, सफेद एवं केसरिया रंग के रिबन चोटी में लगाए गए। जब विद्यार्थी निर्धारित क्रम में पंक्तिबद्ध होकर खड़े हुए, तो उनके रिबन के रंगों से तिरंगे का सुंदर स्वरूप दिखाई दिया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा शैक्षणिक एवं देशभक्ति-आधारित नवाचार रही, जिसके माध्यम से बच्चों ने तिरंगे के रंगों के महत्व को रचनात्मक तरीके से अनुभव किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पीटी कार्यक्रम एवं शानदार परेड प्रस्तुत की गई। अनुशासित परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सलामी देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की एकरूपता, अनुशासन और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति से संबंधित नारे लगाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस की इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, सहयोग एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। बैच निर्माण एवं रिबन के माध्यम से तिरंगे का स्वरूप तैयार करना विद्यालय की नवाचारी गतिविधियों का विशेष आकर्षण रहा।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :