गुम युवती को खोज कर पुलिस ने मिलाया परिजनों से

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सीआर चंद्रा द्वारा अभियान चलाकर लगातार गुम इंसानों का पता-तलाश कर दस्तयाब किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्रमांक 98/2023 के गुम युवती, उम्र-22 वर्ष जो दिनांक. 29.07.2023 को घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई थी, जिसको दिनांक-15.06.2024 को सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया गया है। गुमशुदा लड़की से पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बतायी व अपने प्रेमी के साथ उसके परिवार के रजामंदी से रिती-रिवाज से अपनी मर्जी से शादी कर साथ रहना बताई है। परिजनों से गुुमशुदा को मिलाने पर परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!