मतगणना के बाद ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षित रखी जाएगी, दलों से मौजूद रहने की अपील

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत घुमका की मतगणना पूर्ण होने के बाद ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से वेयरहाउस में जमा किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को शाम 4 बजे जिला कार्यालय स्थित स्थानीय निर्वाचन के वेयरहाउस (गोडाउन) में ईवीएम को सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने बताया कि ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था के सभी मानकों का पालन करते हुए कड़ी निगरानी में संग्रहित की जाएंगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :