सुशासन तिहार : मालती को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड मिलने पर मिली राहत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। छुरिया विकासखंड के ग्राम जोब में आयोजित शिविर ग्राम ताड़कसा निवासी श्रीमती मालती बाई के लिए खास साबित हुआ। शिविर में उनका निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गयाए जिस पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
मालती बाई ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बड़ी सहायता है। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय अब उन्हें निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी और आर्थिक रूप से भी सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार की यह योजना बेहद उपयोगी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
मालती बाई ने बताया कि शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड जैसे कार्य तत्काल किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं और आसानी से उनका लाभ ले पा रहे हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :