डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
कैसे हुई कार्रवाई
07 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम राजा खुज्जी मार्ग में घेराबंदी कर नीले रंग की एक्टिवा (CG 04 QZ 2848) को रोका।
तलाशी में वाहन सवारों नवीन विश्वकर्मा (21) और अवेश कुमार धनकर (20) के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 34 पौवा देशी प्लेन यूनिक शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल, कुल मात्रा 6.120 बल्क लीटर, मूल्य लगभग 2720 रुपये। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 45,000 रुपये है।
कार्रवाई के बाद
आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगांव में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि पिछले दो माह में डोंगरगांव क्षेत्र में आबकारी एक्ट के कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 326 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 59.055 बल्क लीटर) और 06 मोटरसाइकिलें जप्त की जा चुकी हैं।
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक बीसराम वर्मा और हेमंत सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना डोंगरगांव पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है, जिससे अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

