मोतीपुर नदी घाट पर अवैध रैम्प ढहाया, 2 गाड़ियां जब्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कुमरदा तहसील के ग्राम मोतीपुर नदी घाट में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को तोड़ दिया और घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।
इससे पहले टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो माजदा वाहनों को रेत सहित जप्त किया। दोनों वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विजय कोठारी सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य भविष्य में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना और जिले में कानून का सख्त संदेश देना है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :