शहर में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी, पुलिस ने चलाया विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यह अभियान 11 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे शुरू होकर देर रात तक चला।

अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 9 निरीक्षक और 165 पुलिसकर्मियों की 4 टीमों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, माफी बदमाश और अपराध प्रवृत्ति वाले किशोरों की व्यापक जांच की गई। पुलिस ने उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने, समय पर घर रहने और विवाद/शराब से बचने के कड़े निर्देश दिए।

थाना क्षेत्रवार कार्रवाई:

बसंतपुर: कुवा चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक, क्लब चौक, बसंतपुर, शिवनगर, बंगाली चॉल में 25 असामाजिक तत्वों की चेकिंग।

चौकी चिखली: सोलाखोली, नवागांव, बापूटोला, स्टेशनपारा, गौरीनगर, मोतीपुर में 20 असामाजिक तत्वों की तस्दीक।

कोतवाली: लखोली और अन्य क्षेत्रों में 14 गुंडा-बदमाशों की जांच।

लालबाग: पेंड्री, रेवाडीह, फरहद चौक में 15 असामाजिक तत्वों पर निगरानी।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सक्रिय सभी असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रहेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :