राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते ग्राम डोंगरगांव का 15 वर्षीय बालक देवेन्द्र कुमार अपने माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बालक बिना बताए घर से बाहर गया था, जिससे परिजनों में चिंता की लहर दौड़ गई थी।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेंडर कीरो के पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्तियों की खोज और सामाजिक सरोकार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई:
थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत बालक की खोज शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय मुखबिरों की मदद से बालक को रेलवे स्टेशन राजनांदगांव के पास सुरक्षित बरामद किया गया।

परिजनों को सुपुर्दगी:
बालक मिलने के बाद उसके माता-पिता संतोष कुमार और संतोषी बाई को थाना बुलाकर वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। बालक की सकुशल वापसी पर माता-पिता भावुक हो गए और पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं स्टाफ की इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जन सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :