राजनांदगांव में खनिज अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और जेसीबी जब्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने आज भर्रेगांव, खुटेरी, रवेली, कोटरासरार, अर्जुनी, भोथली और बाघमार सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खुटेरी निवासी गोविंद साहू के वाहन हाईवा-सीजी 07 बीएम 2500 से मुरूम व मिट्टी का अवैध परिवहन और देवरी निवासी रूपेश साहू की जेसीबी-सीजी 24 यू 4031 से अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों को थाना सोमनी को सौंपा गया।

खनि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत की गई है। विभाग लगातार गस्त और निगरानी कर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :