राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी स्थित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 6 घंटे में कर दिया। आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21) और दो अन्य विधि के विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रार्थी डालेश कुमार, जो मेडिकल स्टोर में काम करते हैं और पास के स्टाफ रूम में रहते हैं, ने बताया कि 29 मार्च की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर सो गए। सुबह 3 बजे उठने पर पाया कि कमरे का दरवाजा खुला था। चोरी गई वस्तुओं में ओप्पो मोबाइल (7,000 रुपये), एक आईफोन-17 क्षतिग्रस्त, दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा (2,000 रुपये), गल्ले में रखी नगदी 10ए000 रुपये और बाहर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (50,000 रुपये, क्रमांक सीजी 24-टी4461) शामिल हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल की। चोरी का माल बरामद कर आरोपी और बालकों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, आरक्षक ललित रावटे और आरक्षक टीमक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अजय उर्फ बोचकू यादव आदतन बदमाश हैं। उनके खिलाफ थाना बसंतपुर में चोरी, मारपीट, बलात्कार, आगजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं।

