शराबी पिता से परेशान था पूरा परिवार, वाद-विवाद के दौरान हुआ हत्या

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु. अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक लभाराम धु्रव के नेतृत्व में 31 मई 2024 को ग्राम हालादुला से मिले मर्ग सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित करते हुए उप निरीक्षक लभाराम धु्रव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच किया। पंचनामा करवाही कर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा सदर की अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर पूछताछ किया। पूछताछ पर पाया गया कि आरोपी अपने परिवार में दो भाई, एक बहन व माता-पिता है। छोटे भाई और पिताजी अलग-अलग बोर खनन काम पर जाते है, जो लगभग 15 दिन से 1 महीना में घर आता रहता था, इनके पिताजी शराब सेवन करने की आदि था व शराब के नशे के हालत में पूरे परिवार वालों से वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा करता था, जिससे पूरा परिवार काफी परेशान रहता था। घटना दिनांक को भी शेषलाल नशे के हालत में घर में सोया हुआ था। परिवार वालों के द्वारा नैतिकता से खाना खाने के लिए उठाने पर उठकर नशे के हालत में अपना पैसा दो कहकर अपनी पत्नी मीना बाई को वाद-विवाद कर घर के कोठा मे रखे लोहे के टांगिया से मारने लगा, तब आरोपी जितेंद्र नेताम पिता स्व. शेषलाल नेताम, उम्र 20 साल, ग्राम हालाडूला, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के द्वारा उनकी माता से मारपीट न करने की समझाइश दिया जो न मानते हुए पुनः मारपीट करने लगे तब आरोपी के द्वारा लोहे की टांगिया को छीनकर शेषलाल नेताम के सिर में प्राण घातक हमला किया। तीन बार हमला करने के बाद शेषलाल नेताम के सिर से खून निकलने लगा। शेषलाल नेताम जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर मृत्यु हो गया। प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!