मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस चौकी तुमडीबोड ने तेज आवाज निकालने वाले और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में 23 मार्च 2026 को रात के समय वाहन क्रमांक सीजी 08-वाय 5446 और सीजी 04-एमए 2074 के चालक यश वर्मा (24 वर्ष) एवं समीर यादव (25 वर्ष) सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उपद्रवियों ने मोडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकाली और बिना हेलमेट खतरनाक तरीके से वाहन चलाया। पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 16,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूरी तरह मुस्तैद है और आगामी दिनों में भी खतरनाक वाहन चलाने वाले और अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :