विजुअल पुलिसिंग के तहत पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, चप्पे-चप्पे में किया गया पैदल पेट्रोलिंग

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर स्वयं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर के साथ थाना कोतवाली एवं रक्षित केन्द्र के बल के साथ लखोली से पैदल पेट्रोलिंग प्रारंभ कर लखोली नाका चौक, कन्हारपुरी, भरकापारा चौक, पुराना बस स्टैंड, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, महावीर चौक, मालधक्का, रेल्वे स्टशन होते हुए कोतवाली में पैदल पेट्रोलिंग समाप्त हुआ। पैदल पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, अनावश्यक रूप से आउटर सुनसान एरिया में बैठे लोगों की पहचान की गई। शहर के बीच गली-मोहल्लों में भ्रमण कर अपराधियों, गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, तेज रफतार मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों व असामाजिक तत्वों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी की गई और समझाईश दी गई। शहर में पैदल गस्त करते पुलिस को देख कर आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!