गुमशुदा लड़की को हैदराबाद से बरामद कर पुलिस ने मिलाया अपनों से

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सीआर चंद्रा द्वारा अभियान चलाकर लगातार गुम इंसानों का पता तलाश कर दस्तयाब किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्रमांक 44/2024 के गुमशुदा उम्र-21 वर्ष लड़की जो दिनांक. 1 मई 2024 को घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई थी, जिसकी डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गुम दर्ज दिनांक से क्रमवार जांच करते हुये गुमशुदा का पता तलाश की जा रही थी कि जांच दौरान गुमशुदा का हैदराबाद में होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ टीआई सीआर चंद्रा द्वारा थाना में पदस्थ स्टॉप प्रधान आरक्षक नवीन क्षत्रिय एवं आरक्षक चमन साहू का टीम तैयार कर परिजन के साथ हैदराबाद भेजकर सायबर सेल राजनांदगांव एवं सायबर सेल हैदराबाद पुलिस की मदद से गुमशुदा लड़की उम्र-21 साल को हैदराबाद से बरामद कर दस्तयाब किया गया। बाद गुमशुदा लड़की को थाना लाकर पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बतायी। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!