रोमांचक फाइनल मैच में लंकेश बनी परशुराम कप की विजेता, चित्रांश रही उपविजेता

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में आयोजित परशुराम कप सीजन-2 पर अपने शानदार खेल की बदौलत लंकेश 11 की टीम ने फाइनल मैच में कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में लंकेश की टीम ने 8 रनों से जीत हासिल करते हुए चित्रांश इलेवन को पराजित किया। आयोजन की विजेता एवं उपविजेता और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को नगद पुरस्कार के साथ ही आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन तथागत पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए, उप विजेता को 75 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम एवीएम वॉरियर्स को 30 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में शिक्षा विद इंजीनियर नीरज बाजपेयी, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और डीसीए के सचिव योगेश बागड़ी बतौर अतिथि मौजूद रहे।
पिछले 13 दिनों से जारी इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग राउंड के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में अपने बेहतर खेल के चलते लंकेश इलेवन एवं चित्रांश इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार रात को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चित्रांश की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी लंकेश की टीम निर्धारित दस ओवर में महज 72 रन ही बना पाई, टीम की ओर से सत्यम शर्मा ने 29 और शीतल यादव ने 15 रन बनाए। चित्रांश की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए शंकर सिंह एवं शुभम साहू ने 3-3 और अभिषेक शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। 73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रांश की टीम निर्धारित दस ओवर में 64 रन ही बना पाई। टीम की ओर से वसीम खान ने 21 एवं विपिन रात्रे ने 17 रन बनाए। लंकेश की तरफ से सन्नी रेवतकर ने लगातार तीन विकेट लिए। दुर्गेश निषाद, गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र यादव एवं सत्यम शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। फाईनल मैच का मैन ऑफ द मैच सन्नी रेवतकर को दिया गया।
500 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आयोजन समिति के अध्यक्ष तथागत पांडे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिलेभर के करीबन साढ़े पांच सौ खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों का चयन टीमों में किया गया। लीग आधार पर टीमों के बीच मुकाबले कराए गए, प्रतियोगिता में कुल 55 मैच खेले गए। विजेता टीम को 150000 रुपए नगद एवं विनर ट्रॉफी, स्व. श्री विजय पांडे व स्व वसुंधरा पांडे की स्मृति में दिया गया। वहीं उपविजेता टीम को 75000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी सुधा वर्मा डुमरडीह राजनांदगांव की तरफ़ से दिया गया। एवं तीसरे पायदान पर रही एवीएम टीम को 31 हजार रुपए एवं रनिंग ट्रॉफी दी गई।
शंकर बने बेस्ट प्लेयर, अजय बेस्ट बल्लेबाज

प्रतियोगिता के दौरान अपने शानदार खेल के चलते चित्रांश इलेवन के शंकर सिंह को प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट का खिताब दिया गया। वहीं सर्वाधिक रन बनाने वाले अर्थ वारियर्स के अजय वर्मा को बेस्ट बैट्समेन एवं एवीएम टीम के एमडी रजा को बेस्ट बॉलर का इनाम दिया गया। संपूर्ण टूर्नामेंट के अंपायर नरेश आहुजा, चंदन साहू, मोक्ष साहू एवम पूरण ने की। कॉमेंट्री से चारचाँद लगाया योगेश सिन्हा, तहज़ीब ख़ान, अमोल वर्मा और विमल रम्मानी ने। वही आयोजन समिति के संरक्षक अशोक चौधरी जी, जितेंद्र मिश्रा जी, शरद तिवारी जी, महेंद्र पांडे जी, नीरज बाजपेयी जी, विवेक शुक्ला जी,विजय शर्मा पटाक जी, कप्तान मिश्रा जी, हनुमान प्रसाद जी शर्मा, गणेश प्रसाद जी शर्मा, दशरत प्रसाद जी शर्मा संतोष पटाक जी थे।समिति के अभिषेक शर्मा, प्रशांत शर्मा, विकास श्रीवास्तव, दीपेश मिश्रा, सत्यम शर्मा, देवाशीष झा, शशांक राजपूत, अंकुर विजय मिश्रा, शंकर सिंह, राकेश रावत, पप्पू खूंटे, स्वप्निल झा, श्रेयांश शर्मा, दीपक शर्मा, आदित्य शर्मा, अजय गुप्ता, गौरव यादव, सुनंदन लोहिया, हनीफ ख़ान, राहुल यादव, आदि बघेल, जैद ख़ान, अनिकेत कुलदीप, विकास गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल पासवान, रुपेश बकसेरिया, पुष्पेंद्र सिंह, करण अग्रवाल, ऋषि उत्केल, मनदीप सिंह सैनी, किरन, फैजल ख़ान, अतुल पांडे, दर्शन गांधी, हमजा ख़ान, गोलू इम्तियाज़, शेख रिज़वान, कल्पेश चतुर्वेदी, करण रगड़े, उत्तम मण्डले, रोहन के साथ अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :