राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज का हक, महासभा ने लिया अहम फैसला

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। श्री वैष्णव महासभा ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद के लिए वैष्णव समाज के व्यक्ति को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकजुटता का प्रदर्शन किया और कहा कि राजगामी संपदा वैष्णव समाज की है। उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर राजा वैष्णव थे और राजनांदगांव का रियासत राजा का था, इसलिए अध्यक्ष पद के लिए वैष्णव समाज पूरी तरह हकदार है।

समाज ने शासन और प्रशासन से आग्रह किया है कि राजगामी संपदा का अध्यक्ष वैष्णव समाज से ही होना चाहिए। इस प्रस्ताव को समाज ने सर्वसम्मति से पारित किया।

समाज के सदस्यों ने कहा कि वे इस फैसले के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और शासन प्रशासन से अपील की है कि उनकी इस मांग को शीघ्र पूरा किया जाए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!