राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम ने अवैध तरीके से खनिज परिवहन करने पर 4 वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की।
खनिज विभाग की अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डोंगरगांव थाना क्षेत्र में चूनापत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन के मामले में ग्राम साल्हे निवासी अजय साहू का हाईवा वाहन (सीजी 08 ए वाय 8339) जप्त किया गया। इसके अलावा, ग्राम गैंदाटोला के शैलेन्द्र शर्मा के हाईवा वाहन (सीजी 08 बीई 6894) और ग्राम मोहड़ के दवेन्द्र साहू के माजदा वाहन को रेत के अवैध परिवहन के आरोप में जप्त किया गया।
इसी प्रकार, तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र में मुरूम के अवैध परिवहन के आरोप में ग्राम मोहारा निवासी दुर्गेश देवांगन के हाईवा वाहन (सीजी 08 ए डब्ल्यू 3809) को भी जप्त किया गया।
इन वाहनों को संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने इस कार्रवाई को अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

