संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने पाटेकोहरा बेरियर और धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने 16 जनवरी 2026 को पाटेकोहरा बेरियर और धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव भी उनके साथ थे।

पाटेकोहरा बेरियर में निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने महाराष्ट्र से अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रक को जप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग से समझौता शुल्क की जानकारी ली। पाटेकोहरा बेरियर के कार्यालय भवन की साफ-सफाई और व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से मिलकर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, नमी मापने वाली मशीन और तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही ऑनलाइन टोकन, नाप तौल, कोचियों और बिचौलियों के बारे में भी जानकारी ली।

संभागायुक्त ने कहा, “धान की खरीदी में स्वच्छ, सूखा और गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी होनी चाहिए।” उन्होंने धान केन्द्रों पर भंडारण, पेयजल और प्रकाश जैसी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

लालूटोला केन्द्र में 935 किसानों ने 267.875 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!