कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि नागरिक उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड बनवाने, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भू-अर्जन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को पुनः निर्देश दिया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों का विश्वास शासन और प्रशासन पर बना रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!