मिथिला धाम में नववर्ष पर भव्य आयोजन, गुरुदेव मौनी बाबा ने दिया आशीर्वाद

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। श्री गणेश हनुमान मंदिर, मिथिला धाम में नववर्ष 2026 के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान श्री गणेश जी का अभिषेक पंडित शंकर ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि श्री बाबा बैद्यनाथ शिवलिंग पर अभिषेक पंडित निरंजन ठाकुर ने संपन्न कराया।

जगत कल्याण के लिए पंडित प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया। संध्या काल, महामाया आश्रम, दल्ली राजहरा से आए पूज्य गुरुदेव मौनी बाबा का मंदिर में आगमन हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंदिर समिति के सभी भक्तों ने गुरुदेव का आरती उतारकर स्वागत किया।

गुरुदेव मौनी बाबा ने नववर्ष 2026 के लिए सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।

आज सुबह 6 बजे गुरुदेव बेंगलुरु आश्रम के लिए रवाना हुए, जहां वे नए वर्ष में भक्तों को आशीर्वाद देंगे और यज्ञ का आयोजन करेंगे। इसके बाद 10 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कोलकाता के वैदेही परिसर आश्रम के लिए यात्रा करेंगे।

वहीं, इस वर्ष 14 जनवरी को संक्रांति के दिन मंदिर समिति के श्री अशोक चौधरी और श्रीमती कुमुद चौधरी की अगुवाई में समिति के लोग गंगासागर स्नान के लिए रवाना होंगे।

मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नववर्ष की शुरुआत को पवित्र और उत्साहपूर्ण बनाया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :