बसंतपुर पुलिस ने नववर्ष पर अपराध रोकने विशेष कार्रवाई में 5 असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने नववर्ष के मद्देनजर शहर में शांति भंग करने वाले 5 आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। पुलिस ने अनावेदन और सार्वजनिक मोहल्ले में हंगामा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमर यादव पिता स्व. प्रकाश यादव, उम्र 32 वर्ष, बांसपाईपारा, कौशल राजपूत पिता स्व. बृजभूषण राजपूत, उम्र 48 वर्ष, बांसपाईपारा, दिलीप मरकाम पिता स्व. राम अवतार मरकाम, उम्र 44 वर्ष, शीतला मंदिर के पास, देवारपारा, साहिल सिंह सूर्यवंशी पिता बृजभान सिंह सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, क्लब चौक एवं मनीष गुप्ता पिता नरेश गुप्ता, उम्र 21 वर्ष, राजीवनगर शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा-निर्देशन पर नववर्ष को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शहर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में मोहल्ले में हंगामा करने वाले और अपराध में लिप्त अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि इब्राहिम खान, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, रामचरण साहू, राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा और जामिन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!