धारदार चाकू के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में असामाजिक तत्वों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत 16 मई को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि करण मरकाम नामक व्यक्ति घटना स्थल सरेखीन तालाब के शिव मंदिर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से अपने पास धारदार चाकू रखा है। सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी करण मरकाम पिता चमरू मरकाम, उम्र 27 वर्ष, साकिन राहुल नगर, लखोली, थाना कोतवाली को पकड़े तलाशी लेने पर अपने दाहिने पैर में फूलपेंट के अंदर एक धारदार चाकू को बांधकर छुपाकर रखा था, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड होने से न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ पूर्व में अपराध क्रमांक 61/18 धारा 294, 323, 506 भादंवि, अपराध क्रमांक 47/20 धारा 302ए, 147, 148, 120-बी, 201 भादंवि एवं इस्त. क्रमांक 46-100/24 धारा 151/107, 116 (3) जाफौ कायम कर चालान न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल, आरक्षक रंजीत चैरसिया एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!