अवैध शराब के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायकके मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 मई 2024 को मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल रेल्वे फाटक के पास तुलसीपुर, राजनांदगांव में रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश साहू पिता धनीराम साहू, उम्र 30 वर्ष, साकिन रेल्वे क्रासिंग के पास, तुलसीपुर, थाना कोतवाली के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 2880 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये जुमला किमती 3180 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के धारा 34 (2) के तहत अपराध सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 289/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जले राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
आरोपी आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ पूर्व में अपराध क्रमांक 537/23 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 636/23 धारा 341, 327, 294, 506, 34 भादंवि, अपराध क्रमांक 816/23 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 139/24 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर चालान न्यायालय पेश किया गया हैै। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, सउनि इसराफील खान, प्रधान आरक्षक जी. सीरिल कुमार, आरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!