समता जन कल्याण समिति ने निकाली जागरूकता रैली, संगोष्ठी में दी एड्स से बचाव की जानकारी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। विश्व एड्स दिवस 2025 पर समता जन कल्याण समिति, राजनांदगांव द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई प्रोजेक्ट) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कमलादेवी राठी महाविद्यालय के सहयोग से भव्य रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष शिशुपाल खोब्रागढ़े और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जय सिंह साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली कमला कॉलेज परिसर से शुरू होकर गौरवपथ होते हुए अनुपम नगर मार्ग से स्वामी विवेकानंद चौक तक पहुंची। छात्रों ने हाथों में तख्तियां व प्लेकार्ड लिए एड्स से बचाव ही सुरक्षा, नियमित जांच कराएं, जैसे स्लोगन जोरदृजोर से लगाए।
रैली के दौरान एचआईवी/एड्स रोकथाम संबंधी जानकारी वाले पम्पलेट बांटे गए। आईईसी सामग्री के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सुरक्षित व्यवहार और समयदृसमय पर जांच करवाने का संदेश दिया गया।
विवेकानंद चौक पर समिति द्वारा जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया, जहां लोगों को एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव उपाय, निःशुल्क जांच और उपचार सेवाओंकृके बारे में बताया गया।
लोगों को रेड रिबन लगाया गया तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एचआईवी से सुरक्षित रहने का संकल्प दिलाया गया।
रैली के बाद महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्री मुंजारे ने टीआई प्रोजेक्ट के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने एचआईवी रोकथाम में समुदाय की भूमिका, पीएलएचआईव्ही के लिए उपलब्ध सेवाएं, समाज एवं स्वास्थ्य संस्थानों में प्रचलित कलंक और भेदभाव पर महत्वपूर्ण बातें रखीं।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जय सिंह साहू, श्रीमती नीलम धानसांय, संगीत विभाग से उमेश पनरिया और एनएसएस के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समता जन कल्याण समिति ने नागरिकों से अपील की कि एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें, सुरक्षित व्यवहार अपनाएँं, नियमित जांच कराएं और एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों (पीएलएचआईव्ही) के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान बनाए रखें।
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने समुदाय में जागरूकता बढ़ाने और भेदभाव खत्म करने के संदेश को प्रभावी रूप से पहुंचाया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!