पुलिस अधीक्षक ने किया थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्याएं

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग थाना डोंगरगांव पहुंचकर थाने के रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत पत्र आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया। थाने की साफ सफाई जवानों के वेशभूषा को देखे साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किये। थाना भवन का भी निरीक्षण किये। थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईश दिया गया। साथ ही पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र शाह एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!