उपराष्ट्रपति के राजनांदगांव प्रवास की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के आगामी राजनांदगांव प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को स्टेट स्कूल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

डॉ. सिंह ने मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्टॉल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, जनप्रतिनिधि श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपराष्ट्रपति का यह प्रवास जिले के लिए गौरव का विषय है और प्रशासन को चाहिए कि इस कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!