भाजपा मां बम्लेश्वरी मंदिर में सदभाव का रास्ता निकालना छोड़ दंगा कराने की तैयारी में : कुलबीर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। मां बम्लेश्वरी मंदिर में हुए विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा इस विषय को लेकर दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है, यह भाजपा का सुनियोजित षडयंत्र है जबकि इस गंभीर विषय को लेकर आपसी तालमेल बिठाकर इसका समाधान निकालना था किन्तु वहीं लोग दंग फंसाद करने में लगे है। जिला प्रशासन सचेत रहें धर्मनगरी डोंगरगढ़ हमारी आस्था का केन्द्र है और यहां किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसे आपसी सदभाव से बैठकर इसका रास्ता निकाले। भाजपा की नजर बम्लेश्वरी मंदिर के ट्रस्ट के खजाने पर है और इस खजाने को खाने के लिए विवाद को गहराकर कलेक्टर को ट्रस्ट में बैठाने की तैयारी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!