गांव में माहौल खराब करने वाले दो आरोपी पर कार्रवाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। घुमका क्षेत्र के हरडुवा गांव में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम हरडुवा में 4 मई को शराब के नशे में घूमकर गांव में माहौल खराब कर रहे अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पदगोंदी का 19 वर्षीय नवीन नादरे और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सुंदर का रहने वाला 32 वर्षीय छगन दमायेण को पुलिस ने समझाईश दी। इसके बावजूद दोनों आरोपी द्वारा पुलिस की उपस्थिति में मारपीट करने में उतारू होकर बेवजह क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा था। दोनों व्यक्तियों को 4 मई को धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनावेदक को प्रतिबंधित पृथक से धारा 107, 116 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत सभी अनावेदकों के विरूद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!