चौथी में 97 प्रतिशत अंक के साथ धार्मिक साहू प्रथम

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र धार्मिक साहू पिता स्व. पूरन साहू ने कक्षा चौथी में 97 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। धार्मिक की बड़ी बहन ऐश्वर्या साहू ने भी कुछ दिन पहले हेमचंद यादव विश्व विद्यालय में टॉपटेन में अपना स्थान दर्ज की थी। इसका श्रेय उनकी माता अंजू साहू को जाता है। मां अंजू साहू, ऐश्वर्या साहू, पूर्वी साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, महेश्वर साहू आदि ने उत्साह बढ़ाया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :