जीएसटी सुधारो से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा : खूबचंद पारख

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री खूबचंद पारख ने जीएसटी सुधारो की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी पूर्ण ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।
श्री पारख ने कहा कि जीएसटी की विभिन्न स्लैब दरों में कटौती करके केंद्र सरकार ने आम भारतीय जन के जीवन-यापन को हर स्तर पर आसान बना दिया है।
श्री पारख ने कहा कि निश्चित रूप से इस निर्णय से भारत की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जिन व्यापक आर्थिक सुधारो का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था उसे पूरा किया है। श्री पारख में कहा कि जीएसटी दरों में कटौती और सुधार के प्रस्ताव से आम लोग, किसान, मध्यम वर्ग, श्रमिक, महिलाएं और युवा लाभवंतित होंगे।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से व्यापार व्यवसाय और उद्योगों को राहत मिलेगी, इससे नए उद्योगों को नहीं ऊर्जा मिलेगी, बिना किसी दबाव और बिना चुनाव के किया गया यह प्रावधान आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
श्री पारख ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब जीएसटी में भारी कमी की गई है, इससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएंए खेती किसानी के उपकरण, खाने पीने की चीज, दवाइयां, शिक्षा सामग्री मनोरंजन की वस्तुए, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक इंप्लाइज भी सस्ते हो जाएंगे, कई आवश्यक वस्तुओं का टैक्स दर अब शून्य कर दिया गया है, जिससे गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय किसानों को भी लाभ होगा। बीज और फसल के लिए जरूरी पोषक तत्वों पर टैक्स घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है, इससे किसानों की कृषि लागत में कमी आएगी।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक और वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि पहले व्यापारी तर्क दिया करता था कि सरकार ने भारी भरकम जीएसटी लगा दिया है, परंतु अब जीएसटी को मोदी सरकार ने आसान बना दिया है, इसलिए उन्होंने सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए पूरा काम बिल में करें और ईमानदारी से टैक्स अदा करें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और हम विश्व में पुनः अपने देश का परचम लहरा सके।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने बिना किसी के प्रेशर में जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए स्वतः व्यापारियों को जीएसटी की दरों को कम करते हुए जो लाभ पहुंचाया है, उस पर खरा उतरते हुए व्यापारियों को भी अपना स्वाभिमान दिखाते हुए सरकार के इस पहल को सार्थक करते हुए जीएसटी कलेक्शन को कम नहीं होने देना है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!