पोषण मेला में पोषण के महत्व पर लोगों को किया गया जागरूक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी सेक्टर मुख्यालयों में पोषण मेला का आयोजन किया गया।

आयोजन का उद्देश्य जनसमुदाय को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा विशेषकर गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माता एवं बच्चों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रोत्साहित करना था।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण थाली प्रदर्शनी, स्थानीय खाद्यान्न से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्तनपान एवं पूरक आहार का महत्व, एनीमिया निवारण तथा स्वच्छता संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही गीत, नारे, प्रश्नोत्तरी एवं समूह चर्चा जैसी गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की गई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!