

राजनांदगांव, 25 जुलाई 2025 (गुरुवार)
सावन के पावन अवसर पर आज नागरिक सुरक्षा सेवा फाउंडेशन जिला राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजन (CRC) हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास रहा।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा, दिव्यांगजन हॉस्पिटल के एडमिन श्री नितिन देवांगन, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, महिला विंग (WC) की जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. तरुण रामटेके, महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका साहू, महिला विंग की जिला महासचिव श्रीमती रितु रायजादा, महिला विंग की जिला सचिव श्रीमती विनोदिनी मारकंडे, जिला सचिव श्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी श्री अंकित बालाजी, तथा जिला विधिक सलाहकार श्रीमती कुसुम दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव के प्रशिक्षणार्थियों ने भी सहभागिता निभाई और वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया गया। नागरिक सुरक्षा सेवा फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ।

