शांति भंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेजा है।
चिखली पुलिस को क्षेत्रवासियों एवं गवाहों से प्राप्त शिकायतों तथा दोनों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज अपराधों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ये दोनों व्यक्ति आए दिन आम लोगों से विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने और लड़ाई-झगड़ा करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहते थे। जिससे क्षेत्र में संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना थी।
जिन बदमाशों पर हुई कार्रवाई उनमें सरजू विश्वकर्मा पिता स्व. जनक लाल विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी-शीतला मंदिर रोड, चिखली एवं पोषण उर्फ गगन रामटेके पिता कन्हैया रामटेके, उम्र-21 वर्ष, निवासी-स्टेशनपारा, चिखली शामिल है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया। इसके पश्चात दोनों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, ज्योति साहू, आरक्षक मनोज जैन, मिर्जा असलम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, बलराम सहित चौकी चिखली का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से सम्मिलित रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालेए गुंडा व असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!