सर्विस लेन विस अध्‍यक्ष व सांसद के प्रयासों का परिणाम : मोनू बहादुर

अपने दोस्तों को शेयर करें :


राजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आरके नगर चौक से रेवाडीह चौक तक दोनों ओर सर्विस रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह व सांसद संतोष पांडे के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज इस जनहितकारी कार्य को स्वीकृति मिली है। मेडिकल कालेज, स्कूल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल और आरटीओ कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के कारण जिस क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं, अब वहां 7 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि यह फैसला जनसुविधा एवं विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। युवा मोर्चा इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त करता है और इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की अपेक्षा करता है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!