कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला का आकस्मिक निरीक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला, नवीन आईटीआई भवन चिलमटोला एवं ट्रांजिट हॉस्टल मोहला का आकस्मिक किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहां बन रहे नाली व्यवस्था को ठीक करने निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने टेली मेडिसिन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने निर्देशित किये। कलेक्टर ने इस दौरान चिलमटोला में बनाये जा रहे नवीन आईटीआई भवन एवं ट्रांजिट हॉस्टल मोहला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किये। इस दौरान एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, सीएमएचओ, बीएमओ, डीपीएम तथा बीपी एम मौजूद रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!