अमरदास बंजारे बने छुरिया ब्लॉक के जागरूक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

अपने दोस्तों को शेयर करें :

छुरिया। छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ की जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए छुरिया ब्लॉक के निवासी अमरदास बंजारे को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला प्रभारी बीरेंद्र साहू की अनुशंसा और प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति के आधार पर की गई।
नव नियुक्त अध्यक्ष अमरदास बंजारे ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपनी टीम के साथ विकासखंड शिक्षाधिकारी से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे।
बंजारे की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें राजेंद्र लाड़ेकर, नरेंद्र तिवारी, गायत्री मंडलोई, प्रमोद कुंभकार, संतोष जैन, नारद सहारे, शंभू राम साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बधाई दी है और संगठन को मजबूत नेतृत्व मिलने की आशा जताई है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!