8 वर्ष पुराने धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव क्षेत्रों में चल रहे संदिग्ध गतिविधियों एवं लंबित प्रकरण की निराकरण हेतु प्रयास किया जा रहें हैं। वर्ष 2017 में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध क्रमाक 260/2017 धारा-420, 34 भादंवि के फरार आरोपी रामधनीराम विश्वकर्मा पिता स्व. बुद्धीराम विश्वकर्मा, उम्र-33 साल, पता-ग्राम झारगांव, पोस्ट-कस्तुरा, थाना दुलदुला, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना डोंगरगांव से सउनि ईश्वर प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाश च्रद्रवंशी, आरक्षक राकश कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!