भाजपा देश व विदेश में भारतीय नागरिकों की रक्षा के लिए वचनबद्ध : संतोष पांडे

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे आज अपने चुनाव अभियान की शुरुवात भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर वे दोपहर तक अपने कार्यालय में कार्यकर्ता व नागरिकों से भेंट की, फिर खैरागढ़ जाकर देश के गृह मंत्री अमित शाह की महती जनसभा को संबोधित किया, फिर वे अपने जनसंपर्क प्रवास पर निकल गए।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान अनेक ग्रामों में हुए जनसंपर्क के दौरान श्री पांडे ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमने अपने देश के नागरिकों को आतंकवाद व नक्सलवाद के खतरों से बचाने के लिए साफ रवैया अपनाया था, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टांरलेस नीति अपनाई हैं, हम आगे भी अपने देश व नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुरक्षित व समृद्ध भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी हैं। श्री पांडे ने स्मरण करते हुए कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने की दिशा में वर्ष 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक व वर्ष 2019 में एयर स्ट्राइक हमारे प्रयासों के ठोस उदाहरण हैं। हम आतंकवाद के सभी खतरों से देश व विदेश में भारतीय नागरिकों की रक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। सुरक्षित व समृद्ध भारत के तहत हमने तालिबान द्वारा काबुल पर तेजी से कब्जा करने के बाद काबुल से अपने नागरिकों और अफगान सहयोगियों को निकालने के भारत के जटिल मिशन ऑपरेशन देवी शक्ति कर नागरिकों को सुरक्षित निकाला, इसी तरह रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान सैकड़ों भारतीयों एवं अन्य नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। भारत ने सुरक्षित भारत की दृष्टि से सेना में बेहतर समन्वय के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद स्थापित किया हैं और आगे चलकर देश के कुशल संचालन के लिए सैन्य थियेटर कमांड की स्थापना की जाएगी।
श्री पांडे ने आरोप लगाया की कांग्रेस सरकारों की घोर उपेक्षा के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत संरचना कमजोर थी, इस गंभीर गलतियों को सुधार करते हुए सड़क, रेलवे, टेलीकॉम टावर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और बिजली नेटवर्क का वृहद निर्माण शुरु किया गया। भारत-चीन, भारत-पाकिस्तान और भारत-म्यांमार सीमाओं पर मजबूत इन्फ़्रस्ट्रक्चर का समयबद्ध विकास हो रहा हैं एवं नई तकनीकी के उपयोग से सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए फेंसिंग की जा रही है।
श्री पांडे ने आगे कहा कि दुनिया भर में फैली अस्थिरता और कोविड जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद भारत को पाँचवी आर्थिक महाशक्ति बनाने में श्री मोदी सफल हुए हैं। देश में अपनी वित्तीय प्रणाली को मजबूत किया, वित्तीय अनुशासन बनाए रखा विदेशी मुद्रा भंडार में अभूतपूर्व वृद्धि हुई, तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद आर्थिक विकास के लिए माहौल अनुकूल बना हैं। श्री मोदी की कुशल नीतियों का ही परिणाम हैं की पिछले दस वर्षों में देश ग्यारहवी से पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना। यह हमारी स्पष्ट नीतियों सही कार्य योजना और सुव्यवस्थित प्रदर्शन की माध्यम से संभव हुआ हैं। अब हम देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने की मोदी गारंटी दे रहें हैं, इसके लिए नये कानूनों और तकनीकी के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल व सुलभ बनाया गया हैं, आगे हम अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने आवश्यकताओं के अनुरूप आर्थिक व व्यसायिक कानूनों को नया रूप देने जा रहें हैं। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले ईमानदार करदाताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया हैं। श्री पांडे ने आज ग्राम जोरातराई मे सघन जनसंपर्क किया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!