
स्व पुरुषोत्तम अजमानी जी राजनांदगाव जिले के वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के भीष्म पितामह थे , वे हर खिलाड़ी की मदद करते थे श्री अजमानी जी राजनांदगाव जिले के गौरव थे उनका समाज मे अतुलयनीय योगदान रहा हैं उनकी स्मृति को जीवंत रखने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन 16 जून को किया जा रहा हैं श्री अजमानी जी के सुपुत्र श्री अमित अजमानी जी के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर का आयोजन बॉडी टेक जिम आर के नगर मे आयोजित होगा श्री अमित अजमानी जी ने समाज के सभी प्रमुखजनों से आग्रह किये हैं की प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता पिता की स्मृति को अमर करने उनकी याद मे प्रतिवर्ष सेवा कार्य करना चाहिए विशेषकर रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए रक्तदान ऐसा कार्य हैं जो नया जीवन देने का कार्य करता हैं।

