पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में मोहित गर्ग द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें उन्होंने निर्देशित किया कि एमसीपी लगाकर वाहनों की लगातार चेकिंग की जावे। अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब आदि तस्करी के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करें, प्रतिदिन थाना प्रभारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करें, अपराध नियंत्रण हेतु बाजार हाट, गली-मोहल्लों, कॉलोनियों में रात्रि गश्त बढ़ाये और प्रातः 4 से 7 बजे तक उद्यानों में जहां नागरिक प्रातः भ्रमण के लिये जाते है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति हो तथा संदिग्धों की चेकिंग की जावे। गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश आदि को चेक करें तथा नये गुंडा बदमाश चिन्हित कर उनका नाम सूची में खोले। धारदार हथियार रखने वाले व चाकूबाजों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करने निर्देश दिये। सभी राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थाना स्टाफ को मॉनिटरिंग करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!