खैरागढ़ में कल गृह मंत्री अमित शाह की महती जनसभा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे का चुनाव प्रचार अभियान अब परवान चढ़ चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निरंतर दौरों के पश्चात इस हाई प्रोद्बक्ताइल सीट में भाजपा के राष्ट्रीय नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह की कल 14 अप्रैल को खैरागढ़ में महती जनसभा आयोजित की गई हैं।
भाजपा मीडिया सेल प्रभारी योगेशदत्त मिश्रा, अशोक लोहिया व अमर लालवानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गृह मंत्री की जनसभा को लेकर भाजपा लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, सहसंयोजक नीलू शर्मा व दिनेश गांधी ने बताया कि सभा में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा, भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव के साथ ही प्रदेश भाजपा के अनेक बड़े नेता उपस्थित रहने वाले हैं। यह सभा दोपहर 2 बजे खैरागढ़ के फतेह सिंह मैदान में संपन्न होगी, जिसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभा स्थल पर भव्य मंच के अलावा दो विशाल डोम बनाये गए हैं। जिसमें नागरिकों व कार्यकर्ताओं की बैठने की समुचित व्यवस्था की गई हैं। सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकर्ता जनसभा की सफलता के लिए जुट गए हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :