कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें, अपेक्षित प्रगति में कमी पर होगी कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन और अपेक्षित प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने समय सीमा के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करते हुए निर्धारित समयावधि में लंबित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से जुड़े हुए मामलों का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जनहित से जुड़े हुए समस्याओं का निराकरण करते हुए संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
कलेक्टर में बैठक में हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने कहा कि दिये गये लक्ष्य के अनुसार अपेक्षित प्रगति में कभी पाये जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी राशन दुकानों में तीन माह का राशन भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही को राशन लेने में कोई समस्या ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त भंडारण करने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकार, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम श्री हेमेंद्र भूआर्य सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!