यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर नक्सल ऑपरेशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय खेस, सउनि कुंजलाल साहू, येनलाल चंद्राकर एवं यातायात टीम, नगर निगम के समयपाल चिराग मेश्राम एवं रविशंकर की उपस्थिति में शहर के महावीर चौक से जय स्तंभ चौक, जूनी हटरी, गुड़ाखू लाईन, आजाद चौक में रोड पर सफेद पट्टी के बाहर सामान लगाकर एवं अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर कार्यवाही कर सामानों को हटाया गया।
साथ ही शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े नो पार्किंग एवं अन्य यातायात उल्लंघन पर कुल 49 वाहनों पर कार्यवाही कर 26900 रूपये समन जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। शहर के सभी व्यवसायी से अपील है कि रोड के बाहर सामान न लगाये एवं सभी वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात नियमों का पालन करे एवं असुविधा से बचे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!