सफाई देखने सुबह आयुक्त पहुंचे इंदिरा नगर एवं नंदई, हाजरी रजिस्टर की जांचकर कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। साफ-सफाई में गुणात्मक सुधार लाने नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन वार्डो में जाकर सफाई देख वार्ड प्रभारी, दरोगा एवं सफाई कर्मियों को सफाई में और सुधार लाने निर्देशित कर रहे है। आज उनके द्वारा कौरिनभाठा रोड़, इंदिरा नगर, नंदई क्षेत्र में साफ सफाई का जायजा लेकर निर्धारित समय तक सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहकर कार्य करने कहा।
इंदिरा नगर के हर गलियों की नाली की समुचित सफाई कराकर कचरा उठाने आयुक्त ने कहा। हाजरी रजिस्टर की जॉचकर उन्होंने कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, कोई भी कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित नहीं रहेंगे, और न ही सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति अवकाश पर रहेंगे। उन्होने कहा कि, सफाई जैसे अति आवश्यक सेवा के कार्य में कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। नंदई में साफ सफाई देख कर्मचारियों से चर्चा कर कहा कि, चौक-चौराहों एवं डिवाईडर के आस-पास पर्याप्त सफाई करना सुनिश्चित करें। कचरा संग्रहण स्थल से प्रतिदिन कचरा उठाकर पुरी तरह से साफ करें, जिससे आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने नंदई एवं इंदिरा नगर नाला की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई कराने कहा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आरोग्य अस्पताल के बाजू खाली भूमि में मेडिकल वेस्ट बिखरे देख आस-पास के सभी अस्पतालों को नोटिस जारी करने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि, सभी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट देने की अलग व्यवस्था है, उसके बावजूद खुले में वेस्ट फैलाना गंभीर बात है। उक्त निर्देश का कडाई से पालन किया जाये। उन्होंने सी-मार्ट का निरीक्षण कर संचालक से व्यवस्था संबंधी जानकारी लेकर समान व्यवस्थित रखने के साथ-साथ पर्याप्त साफ सफाई रखने कहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!